• Visitors:1801103
  • Shipping Corporation of India
  • |
  • 17 May  Shipping Corporation of India
Shipping Corporation of India
  • Home
  • /
  • SCI Hindi
  • /
  • Fleet Hindi
  • /
  • ism isps hindi
  • /
  • ISM Cell

आईएसएम कक्ष

अंतराष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन कक्ष
 
एससीआई ने समर्पित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन (आईएसएम) कक्ष, स्थापित करके सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत की है जिसने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के संकल्प के 788(9) और सोलास, अध्याय IX के अनुसार जहाजों के सुरक्षित प्रचालन और प्रदूषण नियंत्रण (आईएसएम कोड) के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन संहिता के अनुपालन में संरचित एवं  प्रलेखित प्रक्रियाएं विकसित किया है|
 
एससीआई  ने सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली (एसएमएस) की नांहव यह समझकर डाली है कि अच्छे सुरक्षा प्रबंधन की नींव ऊपर से होती है जिसके साथ हर स्तरों पर व्यक्तिगत सक्षमता, दृष्टिकोण और प्रेरणा जुड़ी होती है जो अच्छे सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली की आशाओं को निर्धारित करता है|
 
एससीआई ने आईएसएम संहिता की सभी कार्यात्मक अपेक्षाओं का अनुपालन किया है जिनमें सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण नीति शामिल है|
 
प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण की जहाजों के लिए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन संहिता का कार्यान्वयन
 
एससीआई  ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन संहिता की अपेक्षाओं के अनुसार 1 जुलाई, 1998 को समाप्त समय सीमा से काफी पहले जांच, नियंत्रण और कंपनी के प्रमाणन और प्रथम चरण की जहाजों के माध्यम से अनुपालन का कार्य पूरा कर लिया है|
 
इसी तरह कंपनी का प्रमाणन और द्वितीय चरण की जहाजों का प्रमाणन 1 जुलाई, 2002 को  समाप्त समय सीमा के पहले पूरा कर लिया गया था|
 
• प्रथम चरण की जहाजों के लिए अनुपालन का प्रथम दस्तावेज 18 नवम्बर, 1997 को प्राप्त हुआ था जिसे व्यक्तिगत जहाज के लिए बाद में नवम्बर, 2002 में नवीकृत किया गया और 17-11-2007 तक वैध था|
 
• द्वितीय चरण की जहाजों के लिए अनुपालन का प्रथम दस्तावेज 16 मार्च, 2001 को प्राप्त किया गया था जो 15-03-2006 तक वैध था|
 
इस समय एससीआई  के पास व्यक्तिगत जहाजों के प्रकार अलग अनुपालन प्रमाणन दस्तावेज निम्न प्रकार है :
 
•  बल्क कैरियर
•  ऑयल टैंकर, केमिकल टैंकर एण्ड गैस कैरियर
•  यात्री (पेसेंजर) जहाज
•  पेसेंजर हाय-स्पीड क्राफ्ट
•  अन्य कार्गो जहाज
 
कंपनी के पिछले वार्षिक अनुपालन दस्तावेज की जांच प्रशासन द्वारा जनवरी, 2005 में की गई थी और अनुपालन दस्तावेज 31-01-2005 को पृष्ठांकित किए गए थे|
 
निम्न तालिका में एससीआई  के बेड़े में जहाजों की संख्या इंगित की गई है जो सुरक्षा प्रबंधन प्रमाण-पत्र (एस एम सी) धारित करते हैं|
 
 
जहाज का प्रकारसंख्या
पेसेंजर यात्री12
पेसेंजर हाय स्पीड क्राफएट2
केमिकल टैंकर3
कार्गो एण्ड कंटेनर जहाज5
ऑफशोर प्रभाग32 (MSVs 5, ONGC 16, SCI-OSVs 10)
बल्क कैरियर21
ऑयल टैंकर44
गैस टैंकर2
नए अधिग्रहण को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन संहिता के संपूर्ण अनुपालन के साथ डिलिवरी के पूर्व सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत लाया गया है|
 
समयबद्ध प्रमाणन की उपलब्धि व्यावसायिक  अनुभव, योजना, प्रशिक्षण, निष्पादन, व्यवस्थित विश्लेषण और गुणवत्ता विशेषज्ञता की एससीआई की सुदृढता का परिणाम है जो किसी भी विश्व श्रेणी के जहाज प्रचालक या मालिक के लिए एक परिसंपत्ति है. एससीआई अन्य राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय जहाज प्रचालकों को भी ऐसी प्रबंधन विशेषज्ञता उपलब्ध कराने की स्थिति में है|
 
अपने बेड़े के भीतर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन संहिता प्रभावी रुप से और गतिशीलता से क्रियान्वित करने के पश्चात एससीआई  अब अंतरराष्ट्रीय नौवहन उद्योग में प्रमुख खिलाड़ियों के साथ अपने सुरक्षा प्रबंधन निष्पादन को बेंच मार्क करने की कोशिश कर रहा है|
 
संपर्क का ब्यौरा
 
डीजीएस कम्यूनिकेशन सेंटर
टेली. : 91 22 2261 0606 / 91 22 2261 4646 / 91 22 32959320
 
आईएसएम को संपर्क करने के लिए व्यक्ति
 
कप्तान एस. एस. दारोकार
उमप्र (आईएसएम)
टेली.: 022-2277 2859