रजिस्टर करने के लिए निम्नलिखित सूचना सावधानपूर्वक पढ़िये :
•कोर्स बुकिंग ऑफिस, सागर ज्ञान बिल्डिंग, एससीआई प्रशिक्षण संस्थान, 52-सी, आदि शंकराचार्य मार्ग, पवई, मुंबई 400 072 में है.
• अभ्यर्थी अपना कोर्स का बुकिंग खुद स्वयं कर सकता है अथवा किसी भी प्राधिकृत व्यक्ति/यों से.
• पाठ्यक्रम के पहले दिन/बुकिंग के समय अभ्यर्थी को अपने पासपोर्ट/सीडीसी और सक्षमता प्रमाणपत्र की प्रतियां लानी होगी/प्रस्तुत करनी होगी.
• पाठ्यक्रम के पहले दिन बायो-डेटा फॉर्म भरना चाहिए और शुल्क का भुगतान करना चाहिए.
• शहर से बाहर रहने वाले अभ्यर्थी, पोस्ट द्वारा अपने सबंधित दस्तावेजों की फोटो कॉपीज के साथ डिमांड ड्राफ्ट जो "दि शिपिंग कॉपोरेशन ऑफ इंडिया लि.'' के नाम से मुंबई के किसी भी राष्ट्रीयकृत बैक में देय होगा, भेज कर अपनी जगह बुक कर सकते हैं.
• पाठ्यक्रम के बुकिंग के लिए, प्रारंभिक शुल्क का भुगतान (कोर्स शुल्क की आंशिक भुगतान रु.500/- से रु.2,500/- और रु.1,000/- से रु.2,500/- होगी) प्रति कोर्स के लिए करना होगा. शेष शुल्क का भुगतान ट्रेनिंग के पहले दिन करना होगा. रु.500/- अथवा रु.1,000/- के आंशिक भुगतान की रकम प्रतिदेय होगी अथवा अगले पाठ्यक्रम के शुल्क के लिए ली जाएगी, यदि अभ्यर्थी से ऐसा अनुरोध पाठ्यक्रम के तारीख से पहले कार्यालयीन 7 दिनों के अंदर किया जाता है.
• रु.20,000/- की नकद अथवा ``दि शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि.'' के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट स्वीकारा जाएगा और रु.20,000 से जादा नकद के लिए केवल डिमांड ड्राफ्ट स्वीकारा जाएगा.
• पाठ्यक्रम शुरु होने से पहले 7 कार्यालयीन दिनों के अंदर, पाठ्यक्रम बुंकिंग ऑफिस यदि अभ्यर्थी को बुकिंग रद्द करने की सूचना नहीं देता है तो रु.500/- अथवा रु.1,000/- का आंशिक भुगतान प्रतिदेय नहीं होगा और वह कॅन्सलेशन चार्ज माना जाए गा.
• अभ्यर्थी को पाठ्यक्रम के पहले दिन अपने मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए लाने होंगे.
•पाठ्यक्रम के पहले दिन पासपोर्ट आकार के दो कलर फोटोग्राफ पेश करने होंगे.
• वैयक्तिक उत्तरजीविता तकनीक (पर्सनल सरवायवल टेकनीक) और अग्नि-शमन (फायर फायटिंग) के पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी को अपना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट पेश करना होगा.
• सभी पाठ्यक्रम 10.00 बजे शुरु होते हैं और 17.30 बजे समाप्त होते हैं; शनिवार को पाठ्यक्रम 16.00 बजे समाप्त होते हैं.
• निवासी अभ्यर्थी पाठ्यक्रम के पहले शाम को 16.00 को चेक - इन कर सकते हैं और पाठ्यक्रम के बाद सुबह 10.00 बजे चेक-आऊट कर सकते हैं.
•बुकिंग ऑफिस का समय : सोमवार से शुक्रवार - 1030 से 1615 बजे तक; और शनिवार 10.30 से 10.40 बजे.
•अभ्यर्थियों को वाचनालय (बाहर नहीं ले जा सकते) और मनोरंजन सुविधाएं मुफ्त हैं.
•अभ्यर्थी एमटीआई की बस सुविधा सुबह 09.25 बजे तेली गली/मॉस्क, अंधेरी (पूर्व), और लकी स्टुडिओ के बाजू में/न्यू वेलकम रेस्टॉरंट, घाटकोपर (पश्चिम) से एमटीआई तक जाने और वापस आने के लिए ले सकता है.
•पाठ्यक्रम के शुल्क में शामिल हैं टयूशन फी, हैंडआऊट, परिवहन, जहां पर जरुरत है, लंच, सुबह की चाय, शाम की चाय/नाश्ता और कॅम्पस सुविधा का लाभ ले सकते हैं.
• भारतीय अभ्यर्थी के लिए कोर्स शुल्क यहां क्लिक करके पहुंच सकते है.
पूछताछ के लिए हमारे कोर्स बुकिंग ऑफिस से संपर्क करें :
कोर्स बुकिंग फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें, जिसे भर कर सीधे एमटीआई को भेजना है|