• Visitors:2481783
  • Shipping Corporation of India
  • |
  • 26 May  Shipping Corporation of India
Shipping Corporation of India
  • Home
  • /
  • SCI Hindi
  • /
  • Profile Hindi
  • /
  • corporate social responsibility hindi
  • /
  • Overview hindi

सिंहावलोकन

सामाजिक जिम्मेदारी का पालन करने के लिए एससीआई के पास उसकी स्वयं की विस्तृत कार्पोरेट योजना और धारणा है जो अपने आप वचनबद्ध है और जिससे सुरक्षा, हेल्थ और हायज़िन को बढावा देते हुए पर्यावरण का रक्षण, कंपनी के अंदर और बाहर दोनों जगह में होगा|
 
एससीआई ने सोसायटी के फायदे के लिए बहुत उपाय किए हैं|
 
स्कॉलरशिप: वित्तीय वर्ष 2008-09 के लिए, एससीआई प्रबंधन ने अनु.जाति/अनु. जनजाति के कल्याण के लिए रु.40 लाख का अलग से प्रावधान किया था, उसमें से रु.17,50,000, अनु.जाति/अनु.जनजाति ट्रेनी मरीन इंजीनिअर/ट्रेनी नेवीगेटिंग कैडेट के फीस के लिए अदा किए गए और शेष राशि कमजोर वर्ग के सामान्य कल्याण के लिए विविध कल्याणकारी गतिविधियों के लिए उपयोग में लाई जाएगी|
 
स्पॉन्सरशिप: एससीआई ने समाज कल्याण हेतु अंशदान देना जारी रखा हैं, जैसे की स्पॉन्सरशिप, विज्ञापन, दान और बैनर पर नाम देना|
 
ऐसे अंशदान देने से जिस संगठनों का लाभ मिला है : द नैशनल असोसिएशन फॉर ब्लांइड, कैन्सर एड एवं रिसर्च फाउंडेशन, मुंबई; अशोक चटोपाध्याय मुरारी मोहन चैरिटेबल ट्रस्ट,मुंबई, नैशनल इन्सिटयूट ऑफ ओशनोग्राफी इन्स्टि., कॉन्फ्रेरेन्स ऑन बायो- फाउलिंग एंड बॅलास्ट वॉटर मैनेजमेंट, अॅन्टि डॉवरी मूवमेंट, मुंबई और कैन्सर पेशंट ऐड असोसिएशन|
 
एससीआई, एनजीओ से ग्रीटिंग कार्ड लेती हैं, जैसे की हेल्प एज, क्राय, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, कर्न्सन, केअर, आदि. वर्ष 2008-09 में क्राय से रु.1,22,2220/- कीमत की ग्रीटिंग कार्ड खरीद ली थी|
 
पर्यावरण नीति:  जहाजों से प्रदूषण की रोक-थाम के लिए अंतरर्राष्ट्रीय अभिसंधि के अनुसार एससीआई ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति बचनबद्ध रही.  जहाजों पर लगाए गए सभी इंजन नॉक्स (Nox) अनुपालन की अद्यतन अपेक्षाओं को पूरा करते हैं.  जहाजों से वायु प्रदूषण को न्यूनतम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं|
 
जहाजों की प्रणालियों के लिए नये डिजाइन अपनाये गये हैं, जिससे तेल प्रदूषण का जोखिम न्यूनतम होगा/समाप्त हो जाएगा.  कंपनी के नीति के अनुसार, एससीआई ने यह तय किया है कि पिछले वर्ष से कर के बाद निवल लाभ का 1%, एससीआई के वार्षिक बजट में सीएसआर कार्यक्रम के लिए अलग से रखा जाएगा|
 
एससीआई, शिक्षण और हेल्थ जैसे में सुधार लाने को प्राथमिकता देती है.  कार्यक्रम के प्रभावी डिजाइन, प्रबंधन और सीएसआर पहल के लिए मुंबई के टाटा इन्स्टिटयूट ऑफ सोशल सायन्स की मदद मांगी है|