प्रिय आगंतुक,
भारतीय नौवहन निगम के सतर्कता विभाग के वेब-पेज पर आपका स्वागत है. हमें निश्चयपूर्वक यह कहते हुए गर्व होता है कि एससीआई अपनी सतर्कता गतिविधियों को बहुत महत्व देता है. इसलिए सतर्कता विभाग एससीआई के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक को सीधे रिपोर्ट करता है, जो संगठन की ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खुद रुचि लेता है|
एससीआई के प्रभागों और कर्मचारियों के साथ व्यवहार के दौरान हुए आपके अनुभवों, अपने विचारों को जानने के लिए हम आपको आमंत्रित करते हैं|
ऐसी शिकायतें जो भ्रष्टाचार के मामले से संबंधित हैं और संगठन के साथ कारोबारी व्यवहार के दौरान महसूस की गई हों, उनके लिए कृपया सतर्कता विभाग से बेहिचक संपर्क करें|
पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता के मुद्दों के बारे में हम आपके ठोस और सार्थक विचारों का स्वागत करते हैं, जो हमारे कारोबार में नियमित रुप से सुधार लायेगा|
एम.बी. सागर, आईपीएस
मुख्य सतर्कता अधिकारी
भारतीय नौवहन निगम लि.
शिपिंग हाउस
245 मादाम कामा रोड,
मुंबई 400 021. भारत
फोन : +91 22 2202 6530
फैक्स : + 91 22 2285 3461
ईमेल :
cvo@sci.co.in