वर्तमान में एससीआई भारत में प्रमुख बल्क कैरिअर ऑपरेटर है, जिसमें 18 बल्क कैरिअर्स हैंडी, हैंडिमैक्स और पैनामेक्स आकार के जहाज शामिल हैं. औसतन नौबेड़ा 20 साल पुराना है, किंतु प्रत्येक जहाज की आयु रेंज लगभग 9 वर्ष से 23 वर्ष है|
अधिग्रहण के समय, इन जहाजों की जरुरत और आवश्यकता पर ध्यान पूर्वक विचार करके भारत के केंद्रित व्यापार में जहाज लगाए गए. तथापि, क्रास-ट्रेडिंग के लिए जग में इन जहाजों को कोई रोक नहीं हैं. वे विविध तरह के कार्गो ढो सकते हैं, जैसे कि लौह, कोयला, कोक, अनाज, खाद, स्टील उत्पाद, प्लाय वूड, बॉक्साईट, आदि|