एस सी आई अत्यधिक प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय युग में प्रचालन करता है और विभिन्न बाधाओं के बावजूद समय समय पर सही उपाय करके अपने को कठिनाइयों से उबारा है|
संगठन ने सफलतापूर्वक उदारीकरण युग में समायोजित हुआ है,जो अनेक भारतीय उद्योगों के लिए बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा उपस्थित किए हैं. एस सी आई नौवहन क्षेत्र में राष्ट्र के ध्वज धारक के रुप में अपने प्रयास के प्रति बचनबद्ध हैं और भारतीय व्यापार और उद्योग की सेवा के लिए कुशल और प्रतिस्पर्धी नौवहन सेवाएं उपलब्ध करा करके विस्तार, आधुनिकीकरण और अपने बेड़े के विविधिकरण की योजना तैयार किया है|
एस सी आई ने संयुक्त उद्यम कंपनियों की स्थापना की संभावनाओं का पता लगाना जारी रखा है और गठबंधन को त्याग दिया है,जिससे मेरी टाइम विश्व में इसकी स्थिति और अधिक समेकित होगी|
व्यवसाय विकास एवं गठबंधन की गतिविधियों में निम्न शामिल हैं :
• नया व्यवसाय विकास|
• मेरी टाइम संबंधित उद्योग में एससीआई के लिए नए व्यवसाय अवसरों का पता लगाना|
• भारत में और विदेशों में संयुक्त उद्यम कंपनियों की स्थापना|