एससीआई ने भारतीय तटदूर मरीन व्यापार में विविधता लाई है और देशी तेल खोजी गतिविधियों में भारतीय तेल उद्योग को बेहद ज्यादा ऑफशोर मरीन लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया है|
एससीआई के स्वामित्व वाले 10 एंकर हैंडलिंग टग-सह-सप्लाई जहाज (एएचटीएसवी), वर्ष 1984-85 से ओएनजीसी के पास चार्टर पर दिए हुए हैं. ऑफशोर विभाग भी अपने ग्राहक ओएनजीसी के जहाजों का, जैसे की मल्टी-सर्पोट जहाज, वेल स्टीम्युलेशन जहाज, सिस्मिक सर्वे जहाज, जिओटेक्नीकल जहाज और ऑफशोर सप्लाई जहाजों का जनबल संयोजन, प्रबंधन एवं रखरखाव और विविध विशेषीकृत जहाजों का परिचालन करता हैं|