Logo

ISM & ISPS Cell

एससीआई ने एक समर्पित अंतरराष्ट्रीय संरक्षा प्रबंधन (आईएसएम) कक्ष स्थापित करके संरक्षा प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत की है.  इस प्रणाली ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के संकल्प A.788(9) और सोलास, अध्याय IX के अनुसार जहाजों के सुरक्षित परिचालन और प्रदूषण नियंत्रण (आईएसएम कोड) के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन संहिता का अनुपालन करते हुए संरचित एवं  प्रलेखित प्रक्रियाएं विकसित कर ली हैं.

अंतराष्ट्रीय संरक्षा प्रबंधन कक्ष
 
एससीआई ने एक समर्पित अंतरराष्ट्रीय संरक्षा प्रबंधन (आईएसएम) कक्ष स्थापित करके संरक्षा प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत की है.  इस प्रणाली ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के संकल्प A.788(9) और सोलास, अध्याय IX के अनुसार जहाजों के सुरक्षित परिचालन और प्रदूषण नियंत्रण (आईएसएम कोड) के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन संहिता का अनुपालन करते हुए संरचित एवं  प्रलेखित प्रक्रियाएं विकसित कर ली हैं.
 
एससीआई  ने संरक्षा प्रबंधन प्रणाली (एसएमएस) की नींव यह समझकर डाली है कि अच्छे संरक्षा प्रबंधन की प्रतिबद्धता का प्रवाह ऊपर से होता है जिसके साथ हर स्तर पर व्यक्तिगत सक्षमता, दृष्टिकोण और प्रेरणा जुड़ी होती है जो अच्छे संरक्षा प्रबंधन प्रणाली की अपेक्षाओं का निर्धारण करता है.
 
एससीआई ने आईएसएम संहिता की सभी कार्यात्मक अपेक्षाओं का अनुपालन किया है जिसमें संरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण नीति तथा ड्रग एवं अल्कोहल नीति शामिल है.
 
प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के जहाजों के लिए आई.एस.एम. संहिता का कार्यान्वयन 
 
एससीआई  ने अंतरराष्ट्रीय संरक्षा प्रबंधन संहिता की अपेक्षाओं के अनुसार 1 जुलाई, 1998 की समय सीमा से काफी पहले सत्यापन, नियंत्रण और कंपनी के प्रमाणन और प्रथम चरण के जहाजों के माध्यम से अनुपालन का कार्य पूरा कर लिया है.
 
इसी तरह कंपनी का प्रमाणन और द्वितीय चरण के जहाजों का प्रमाणन 1 जुलाई, 2002 की समय सीमा के पहले पूरा कर लिया गया था|
 
• प्रथम चरण के जहाजों के लिए प्रथम अनुपालन दस्तावेज (डीओसी) 18 नवम्बर, 1997 को प्राप्त किया गया जिसे प्रत्येक जहाज की किस्म के लिए बाद में हर साल नवीकृत किया गया.
 
• द्वितीय चरण के जहाजों के लिए प्रथम अनुपालन दस्तावेज 16 मार्च, 2001 को प्राप्त किया गया जिसे प्रत्येक जहाज की किस्म के लिए बाद में हर साल नवीकृत किया गया.
 
इस समय एससीआई  के पास प्रत्येक जहाजों की किस्मों के लिए अलग-अलग अनुपालन प्रमाणन दस्तावेज निम्न प्रकार है : 
 
•  बल्क कैरियर
•  ऑयल टैंकर, केमिकल टैंकर एण्ड गैस कैरियर
•  यात्री (पेसेंजर) जहाज 
•  अन्य कार्गो जहाज
 
कंपनी के पिछले वार्षिक अनुपालन दस्तावेज का सत्यापन प्रशासन द्वारा जनवरी 2012 में किया गया था और अनुपालन दस्तावेज 06-02-2012 को पृष्ठांकित किए गए थे.
 
निम्न तालिका में एससीआई  के नौबेड़े में जहाजों की संख्या इंगित की गई है जो संरक्षा प्रबंधन प्रमाण-पत्र (एस एम सी) धारित करते हैं.
 
 
जहाज का प्रकारसंख्या
पेसेंजर यात्री 11
कार्गो एण्ड कंटेनर जहाज 5
ऑफशोर प्रभाग 32 (MSVs 4, ONGC 15, SCI-OSVs 11)
बल्क कैरियर 17
ऑयल टैंकर 36
एलएनजी टैंकर 3
एलपीजी टैंकर 2

 

नए अधिग्रहण वाले जहाजों को अंतरराष्ट्रीय संरक्षा प्रबंधन संहिता के संपूर्ण अनुपालन के साथ डिलिवरी के पूर्व संरक्षा प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत लाया गया है.
 
सभी आपातकालीन मामलों को सुलझाने के लिए परिचालन प्रभागों में रोटेशन आधार पर अपने-अपने अधीक्षकों द्वारा दिन के चौबीस घंटे निम्नलिखित 3 लाइनों को सक्रिय रखा है :-

क) बल्क कैरियर, टैंकर, एलपीजी और एलएनजी जहाज - 9819567080
ख) ओएसवी तथा एमएसवी जहाज - 9920895624
ग) लाइनर और यात्री जहाज - 9820252867
 
समयबद्ध प्रमाणन की उपलब्धि एससीआई के व्यावसायिक  अनुभव, योजना, प्रशिक्षण, निष्पादन, व्यवस्थित विश्लेषण और गुणवत्ता विशेषज्ञता की सुदृढ़ता का परिणाम है जो किसी भी विश्व श्रेणी के जहाज परिचालक या मालिक के लिए एक परिसंपत्ति है. एससीआई अन्य राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय जहाज परिचालकों को भी ऐसी प्रबंधन विशेषज्ञता उपलब्ध करा सकती है.
 
अपने नौबेड़े के भीतर अंतरराष्ट्रीय संरक्षा प्रबंधन संहिता प्रभावी रुप से और गतिशीलता से क्रियान्वित करने के पश्चात एससीआई  अब अंतरराष्ट्रीय नौवहन उद्योग में प्रमुख खिलाड़ियों के समान अपने संरक्षा प्रबंधन निष्पादन के बेंच मार्क को पाने का प्रयास कर रही है.
 
संपर्क ब्यौरा
 
कप्तान ओम वीर सिंह
महाप्रबंधक (आईएसएम और आईएसपीएस) / डीपीए / सीएसओ
कार्यालय: +91-22-22772850, +91-22-22026908. 
मोबाइल: 9820311414   
फैक्स: +91-22-22026917
ईमेल: ov.singh@sci.co.in